सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के राजनीति विज्ञान विभाग, एनएसएस एवं एनसीसी की ओर से आईक्यूएसी के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ईशान तिरू के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ शांति की खोज विषय पर संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक मिनट का मौन रखकर आत्मचिंतन किया। साथ ही शांति के वास्तविक अर्थ और उसके स्रोत पर विचार साझा किए। विद्यार्थियों से पूछा गया कि शांति कहां मिलती है? इस पर विद्यार्थियों ने अकेले समय बिताने, सुबह का समय, ध्यान और परिवार के साथ रहने को शांति का प्रमुख माध्यम बताया। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसपी कॉलेज बीएड संकाय में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम कार्यक...