सिमडेगा, दिसम्बर 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। क्रिसमस की तिथि नजदीक पहुंचते ही पूरा सिमडेगा क्रिसमस के उल्लास में डूब गया है। शनिवार को तो कई स्कूल, कई चर्च और गांव में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन कर प्रभु येसु के आगमन की खुशियां मनाई गई। होली स्पीरिट स्कूल सामटोली में भी शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में फा फेलिक्स, एचएम फा शैलेस केरकेट्टा, उप प्रधानाध्यापक फा सुनील सुरीन उपस्थित थे। मौके पर फा शैलेस केरकेट्टा ने कहा कि शांति के बिना दुनिया का अस्तित्व नहीं है। क्रिसमस का पर्व दुनिया मे शांति का संदेश लाता है। पवित्र शास्त्र में ईसा मसीह को शांति का राजकुमार कहा गया है। वहीं फा फेलिक्स ने कहा कि क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए यीशु मसीह ने अपने जीवन को बलिदान के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.