नई दिल्ली, मार्च 12 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति से क्षेत्र में पैदा हुई गंभीर स्थिति पर बातचीत की। पीएम मोदी ने लिखा सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैंने राष्ट्रपति डॉ मसूद पेज़ेश्कियन से क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। बढ़ते तनाव, नागरिकों की जानमाल की हानि और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा व माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल ह...