गढ़वा, मार्च 1 -- रंका। थाना परिसर में होली और ईद को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक डीएसपी रोहित रंजन सिंह के अध्यक्षता में हुई। बैठक में होली और ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। उसके लिए लोगों को कई दिशा निर्देश दिए गए। शराब नहीं पीने, किसी को जबरन रंग नहीं लगाने, पर्व के दिन बाइक तेज गति से नहीं चलाने सहित अन्य अपील की गई। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में हर त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाता रहा है। कहीं किसी तरह की अबतक गड़बड़ी नहीं हुआ है। इसी परंपरा को हमें आगे भी बढ़ाना है। सभी त्योहार आपस में मिल जुलकर मनाने से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़तता है। मौके पर सदर शोएब खलीफा, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि केशरी, प्रमुख लीलावती देवी, सीओ शिव पूजन तिवारी, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, राजेश झा, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.