गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली पर गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया। कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से पर्व मनाने की प्रशासन अपील करती है। जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। पुलिस गश्ती दल लगातार भ्रमणशील रहेंगे। किसी अप्रिय घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और शांति समिति के सदस्यों के साथ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.