रुद्रपुर, मार्च 1 -- खटीमा, संवाददाता। होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए खटीमा कोतवाली परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कोतवाल विजेंद्र शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में अमन-चयन और आपसी भाईचारा बनाए रखना रहा। कोतवाल ने कहा कि हुड़दंगियों पर सोशल मीडिया के साथ ही सीसीटीवी पर भी नजर रखी जाएगी। चेतावनी दी कि त्योहार के नाम पर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मुख्य रूप से नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों, महिलाओं पर छींटाकशी या अभद्र व्यवहार करने वालों, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक कमेंट करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.