बोकारो, मई 25 -- पेटरवार। ईद उल अजहा (बकरीद ) का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पेटरवार थाना के सभागार में शांति समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए। पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि त्योहार के दौरान सतर्क रहकर त्योहार मनाएं, किसी भी तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। सीओ अशोक राम ने बकरीद त्योहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि त्योहार के दौरान कंस्ट्रक्शन का मेटेरियल रोड रास्ता या मंदिर-मस्जिद के सामने नहीं रखेंगे, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे, कोई मामला होता है तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक थाना प्र...