कौशाम्बी, जून 27 -- तहसील क्षेत्र के कड़ाधाम, सैनी और कोखराज में मुहर्रम का पर्व शनिवार की भोर तक पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में कड़ा धाम थानाध्यक्ष विनीत सिंह, सैनी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय और कोखराज कोतवाल चंद्रभूषण मौर्य भारी पुलिस बल के साथ पूरी रात क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने ताजिया चौकियों पे जाकर सुरक्षा का निरीक्षण किया एवं लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Sasaram News या हसन-या हुसैन के नारों से गूंजा रोहतास, कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जुलूस ...