लोहरदगा, जून 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला परिषद सभाकक्ष लोहरदगा में सोमवार को मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द्र के वातावरण में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ों के संचालकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस एवं मेला स्थलों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा सिविल सर्जन द्वारा मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी एम्बुलेंस को क्रियाशील रखने एवं मेडिकल टीम की सूची संबंधित अखाड़ों एवं अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गय...