लोहरदगा, फरवरी 28 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ प्रतिमा कुमारी और थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में होली का त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने कहा कि यह त्यौहार संस्कृति व सद्भावना का प्रतीक है। इस शांति और भाईचारगी के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें और इसकी सूचना प्रशासन को दें। बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ईश्वरी मोहन शर्मा, संजय खत्री, बालकृष्णा सिंह, मुखिया सुमंती तिग्गा, कइली उरांव, जगजीवन उरांव, लालकृष्णा सिंह, रामजी प्रसाद, उमेश प्रजापति, नसरूदीन अंसारी, तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.