लोहरदगा, मार्च 21 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में ईद का त्यौहार शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय बड़ी मस्जिद में मौलाना बेलाल अहमद और मस्जिदे कादरिया में मौलाना जमाल ने नमाज पढ़ाई और देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने सभी बुराइयों को समाप्त कर नेकी की राह में चलने की नसीहत दी। कहा कि ईद का यह त्यौहार केवल उत्सव मात्र नहीं है। अपितु यह हमारी गौरवशाली गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सद्भाव और अटूट भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे। नमाज के उपरांत सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी। भंडरा के अलावे तेतरपोका, सोरंदा, कुम्हरिया, मसमानो, अकाशी, उदरंगी, बड़ागांई आदि गांवों में भी ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। सभी गांवों में भाईचारे के साथ ईद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.