गढ़वा, मार्च 16 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना परिसर में आगामी रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार और थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम भी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में कहा कि प्रखंड हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि रामनवमी, सरहुल और ईद आपसी प्रेम और भाईचारे के पर्व हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुस्लिम समाज का त्योहार ईद तथा आदिवासी समाज का सरहुल पर्व है, जिसे सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। वहीं बीडीओ रवींद्र ने कहा कि सभी त्योहारों को शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.