गढ़वा, जून 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के सभी थाना अंतर्गत आगामी पर्व मुहर्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षात्मक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। वहीं मुहर्रम के दौरान किसी भी असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए थाना स्तर और पुलिस केंद्र में उपलब्ध जवानों को मॉक ड्रिल कराने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में सीमावर्ती थाना से समन्वय स्थापित कर पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, नशाखोरी, बाल-विवाह, डायन बिसाही, सड़क सुरक्षा एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में सभी थाना/ओपी स्तर पर सार्वजनिक स्थलों, शैक्ष...