लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना मुख्यालय में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ यादवेंद्र ने की। उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी होलिका दहन स्थल को लेकर भी जानकारी जुटाई। सीओ ने होली के दौरान भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सीओ ने बताया कि त्योहारों पर ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जरूरी सूचनाएं पुलिस से समय रहते जरूर साझा करें। छोटे-छोटे मामले त्यौ...