शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाने की अपील
गढ़वा, मई 24 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को खरौंधी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि खरौंधी प्रखंड हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर पर्व-त्योहार मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रखंड में सभी पर्व शांति एवं एकता के साथ मनाए जाते रहे हैं। प्रशासन हर परिस्थिति में आम लोगों के सहयोग के लिए तत्पर है। यह भी पढ़ें- बकरीद सौहार्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.