गढ़वा, अक्टूबर 3 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही पिछले नौ दिनों से चल रही शारदीय नवरात्र शांति व शौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। प्रखंड के कई स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमा को लोगों ने नम आंखों के साथ विदाई दी। सतबहिनी झरना तीर्थ, सोन व कोयल नदी, चटनियां डैम सहित स्थानीय जलाशयों में शुक्रवार देर रात तक अधिसंख्य जगहों की प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु डीजे के धुन पर नाचते गाते देर रात तक प्रतिमा विसर्जन किया। छिटफुट दशहरा के दिन गुरुवार को भी प्रतिमा विसर्जन किया गया। उससे पूर्व नवमी तिथि बुधवार को प्रखंड के अधिसंख्य पूजा पांडालों में हवन यज्ञ संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर महाभंडारे का भी आयोजन किया गया। दुर्गापूजा समिति अधौरा के पूजा पंडाल में भी नवमी व दशमी तिथि को भंडारे का आयोजन किया गया था। नवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.