गढ़वा, जून 26 -- रंका, प्रतिनिधि। रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर पूरा इलाका या अली या हुसैन के नारे के साथ गूंजता रहा। कई इलाकों में रोक के बावजूद डीजे का उपयोग धड़ल्ले से हुआ। वहीं मुहर्रम के जुलूस में बिहार के चर्चित भरत तिवारी प्रकरण भी दिखा। उसकी तस्वीर के साथ भगत सिंह की तस्वीर भी जुलूस में दिखी। संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। हालांकि उसकी पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। अनुमंडल मुख्यालय में निकले जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम-01-शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाया गया त्याग और बलिदान का त्योहार मुहर्रम डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने अनुमंडल मुख्यालय में सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की ...