गढ़वा, मार्च 21 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती गांवों में भी विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया। ईद की नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए अल्लाह से देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। बच्चे नए कपड़े पहनकर ईदी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। वहीं बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया। ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की तैनाती के कारण पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रही। प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और लोगों से आपसी सौहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.