खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि मुहर्रम में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। यह बातें सोमवार को जिले के मानसी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में बीडीओ राजीव कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बिना लाइसेंस के ताजिया जुलूस निकालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुहर्रम त्योहार संयम,त्याग और भाईचारे का प्रतीक है। इसे शांति व सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करना है। वही थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान गश्ती तेज रहेगी। ताजिया जुलूस निकालते समय निर्धारित रूप और नियमों का ध्यान रखना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- शांति और सद्भावनापूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने का लिया निर्णय उन्होंने बताया की ताजिया त्योहार के लिए प्रशासन हमे...