रांची, दिसम्बर 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। बड़ा पर्व का दिन नजदीक आते ही क्रिसमस का उल्लास हर ओर छाने लगा है। क्रिसमस गैदरिंग की हर ओर धूम है। सोमवार को विधा विहार पब्लिक स्कूल, संत अन्ना बालिका उच्च विधालय व संत जोसेफ कॉलेज में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। विधा विहार में मुख्य अतिथि पादरी अमृत भेंगरा, पत्रकार अनिल मिश्र, बिरेन्द्र यादव, बिलकन तोपनो ने चरणी के पास मोमबती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल सेबेस्टियन धान की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने वंदना डांस, ठंड़ी हवा चली है, चरणी में काले सुताले, बेथलेम में यीशु राजा आदि क्रिसमस गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। अपने संदेश में पादरी अमृत भेंगरा ने कहा कि क्रिसमस शांति और प्रेम का संदेश देता है। संत अन्ना में खूब झूमी छात्राएं-सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.