नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कृपाल बाग में आयोजित हुए 37वें अंतरराष्ट्रीय मानव एकता सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन में विश्व भर के धार्मिक नेता और प्रतिनिधियों ने शांति व मानव एकता की अपील की। संत कृपाल सिंह महाराज के 132वें प्रकाश पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। संत राजिन्दर सिंह जी ने मुख्य प्रवचन में ध्यान-अभ्यास को खुशहाल जीवन और विश्व एकता की कुंजी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...