किशनगंज, जुलाई 7 -- पोठिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को मोहर्रम पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। युवाओं ने पोठिया बाजार एवं रोटीपट्टी से ताजिया निकाल कर कर्बला मैदान पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कर्बला मैदान पोठिया के सामने मेले का भी आयोजन हुआ था। मुहर्रम में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। बता दें कि उर्दू कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम का महीना आते ही इमाम हुसैन की गूंज सुनाई देती है। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क थी। पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान,मिर्जापुर, तैयबपुर,छत्तरगाछ,दामलबाड़ी,खरखड़ी आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। बीडीओ मो आसिफ,सीओ मोहित राज, पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन,पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष धनजी कुमार,छत्तरगाछ कैम्प प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.