सहारनपुर, अप्रैल 11 -- बड़गांव। थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में हुए विवाद और मारपीट की आशंका को लेकर नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कहासुनी और झगड़े की सूचना मिली थी। कार्रवाई के तहत संदीप कुमार पुंडीर पुत्र सत्यपाल सिंह, राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी दल्हेड़ी, मनोज पुत्र श्रीपाल निवासी झबीरण, सतीश कुमार पुत्र हुक्म सिंह, वीरेंद्र पुत्र करण सिंह, मनजीत पुत्र सतीश, यशवीर पुत्र हरपाल, उज्जवल पुत्र राजवीर तथा अरुण कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी अंबेहटा चांद के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...