रुडकी, मई 11 -- कलियर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सोमवार को दरगाह क्षेत्र में माहौल खराब करने वाली तीन महिलाओं सहित 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया है कि कलियर पीपल चौक के पास दोपहिया वाहन को टेम्पो से टक्कर लगने के बाद चालक और दो अन्य लोगों में विवाद हो गया। इसके साथ ही बाजार स्थित एक गेस्टहाऊस के बाहर किसी बात को लेकर महिलाओं में कहा सुनी हो गई। दोनों मामलों में 3 महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...