शांतिभंग में दो लोगों का चालान
रिषिकेष, जून 27 -- दूनमार्ग स्थित इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर दो युवक भिड़ गए। मामला हाथपाई तक पहुंचा, तो आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने, जिसके चलते युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उनकी पहचान दीपक निवासी कालेकीढाल, ऋषिकेश और विन्नू अग्रवाल निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.