सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से शांतिभंग करने के आरोप में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र की अलग-अलग जगह से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी का शांतिभंग की आशंका के चलते चालान किया गया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सलमान, मोहम्मद इस्लाम, अमजद, रहमान, अनस, दीपक, आयशा और रूबी हैं। यह सभी आरोपी शहर कोतवाली के अलावा चिलकाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी आफताब व कमल कुमार को घर से पकड़ा है।--- यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में आठ महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...