रुडकी, अप्रैल 29 -- कलियर। सरेराह झगड़ा कर रहे दो महिलाओं और दो पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की मार्ग पर मुंबई मदरसे के पास एक गेस्ट हाउस के सामने दो महिलाएं और दो पुरुष आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि रहीश निवासी पठानपुरा, रुड़की और निजाम निवासी माजिद नगर गली नंबर-3 लिसाड़ी गेट, मेरठ का शांतिभंग में चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में शांतिभंग करने के मामले में दो महिला और पुरुष का किया चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...