रुडकी, मई 9 -- कलियर। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शुक्रवार शाम मेला ग्राउंड के पास दो महिलाएं आपस में झगड़ा कर माहौल खराब कर रही थी। दोनों महिलाएं हाथापाई पर उतारू थीं। इससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों महिलाओं का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...