पिथौरागढ़, जून 21 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पिथौरागढ़ पुलिस को महेन्द्र राम, गंगोलीहाट पुलिस को मनोज कुमार व बेरीनाग पुलिस को सौरभ सिंह बिष्ट क्षेत्र में अशांति फैलाते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...