रुडकी, जून 3 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गई। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक पक्ष के आकाश कुमार, निशु कुमार तथा दूसरे पक्ष के अर्जुन कुमार और जातिराम निवासी, अकबरपुर कालसो के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में सड़क पर खड़े होकर राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर रहे युवक को भी हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार साकिब, निवास...