रुडकी, जनवरी 8 -- झबरेड़ा। झबरेड़ा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि बुधवार देर शाम शराब पीकर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को शांत रहने के लिए काफी प्रयास किया गया। इसके बावजूद जब वह नहीं माना तो पुलिस ने अजीत निवासी पावटी झबरेड़ा का शांतिभंग में चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.