शांतिभंग की आशंका में 27 का चालान
मिर्जापुर, मई 17 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शनिवार को शांतिभंग की आशंका में 27 व्यक्तियों का चालान किया है। पुलिस के अनुसार कटरा कोतवाली दो, चील्ह दो, अदलहाट दो, चुनार 15, जमालपुर एक, लालगंज एक, अहरौरा दो और राजगढ़ दो का चालान किया गया है। चाकू संग आरोपी धरायामिर्जापुर। जिगना पुलिस ने चाकू के साथ एक व्यक्ति को शनिवार धर दबोचा। उपनिरीक्षक नसीम खान मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त असवां गांव निवासी चन्द्रभूषण उर्फ झुन्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.