उरई, फरवरी 25 -- उरई। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा चार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत अमन उर्फ बटलर पुत्र दिलीप कुमार निवासी इंद्रा नगर उरई, श्याम बाबू पुत्र रामप्रकाश निवासी देवकली कालपी, पंकज पुत्र अमर नाथ निवासी नया पटेल नगर उरई तथा निखिल पुत्र पुष्पेंद्र निवासी बंदौली थाना डकोर को जनपद की सीमाओं से निष्कासित किया गया है।जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उपलब्ध अभिलेखों, पुलिस रिपोर्ट एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है। आदेश के अनुसार संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.