शांतिभंग करने के आरोप में 16 लोग गिरफ्तार
पीलीभीत, अप्रैल 17 -- अमरिया। थाना अमरिया पुलिस ने शांतिभंग करने के अलग अलग मामलों में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष अमरिया अमित सिंह ने बताया कि ग्राम चका थाना जहानाबाद के दिनेश कुमार, वेदपाल, अरुण, लाखन सिंह, नेतराम, संजीव व गंगा सिंह तथा ग्राम रोहनिया थाना बहेड़ी के शिवम समेत प्रथम पक्ष के आठ लोग और ग्राम सुकटिया थाना अमरिया के तोताराम, जीवनलाल, राजू, बन्टी व गायत्री को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों पक्ष पहले से दर्ज मुकदमों को लेकर आपस में गाली-गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- मारपीट में गिरफ्तार आरोपित को भेजा जेल इसके अलवा ग्राम कैचूटांडा निवासी अजय व संजू तथा दिनेश कुमार को भी पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.