शांतिभंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
रुडकी, जून 12 -- मंगलौर। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। गुरुवार देर शाम को पुलिस को ग्राम अकबरपुर ढाढेकी में एक झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने थे और एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे लगातार उग्र होते रहे और हंगामा खड़ा करते रहे।मौके पर माहौल बिगड़ता की आशंका को भांपते हुए, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग के तहत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ईशा, मंसूर, आसमौहम्मद, अब्दुल, प्रवेज निवासी ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.