रुडकी, मार्च 3 -- मंगलौर। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। कस्बा मंगलौर में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे और मारपीट पर उतारू थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर अबरार व इस्तेखार तथा फरमान व सायान निवासी मौहल्ला बंदरटोल मंगलौर मामूली बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांतिभंग करने और मारपीट पर अड़े रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चारो को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.