शांतिपूर्वक हुई अलविदा जुमे की नमाज, पुलिस रही मुस्तैद
औरैया, मार्च 20 -- अछल्दा, संवाददाता। क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अता की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। एसपी के निर्देश पर थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। कस्बे के सराय बाजार, पुराना अछल्दा, स्टेशन बाजार सहित विकासखंड के नगरिया, मुहम्मदाबाद और छछूंद स्थित मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल ने प्रमुख स्थानों पर तैनाती के साथ सघन गश्त की। थानाप्रभारी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील भी की। इसके चलते पूरे क्षेत्र में नमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.