शांतिपूर्वक संपन्न हुई हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा
बुलंदशहर, जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को दो केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। डीआईओएस ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में 67 छात्र अनुपस्थित रहे हैं। विभाग द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड में भेजा जा रहा है, जिससे इनका मूल्यांकन कार्य कराया जा सके। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में एक या दो विषयों में फेल या कम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं ने इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यह भी पढ़ें- तीन केंद्रों पर 1684 परीक्षार्थियों ने दी कम्पार्टमेंट परीक्षा 1284 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.