फतेहपुर, मार्च 22 -- हथगाम। रामनवमी पर्व को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय पांडेय ने की, जिसमें राम दल के अध्यक्ष आगेंद्र साहू व कमेटी के सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं नगर के सभासद शामिल रहे। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से वार्ता कर शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक ढंग से शोभायात्रा निकालने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और नगर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बैठक में राम दल के अध्यक्ष आगेंद्र साहू उर्फ रानू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल साहू, सभासद अजय गुप्ता, रिंकू साहू, अमित मिश्रा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.