आगरा, मार्च 22 -- जनपद भर में ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाहों में शांतिपूर्वक अदा की गई। ईदगाहों में नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज के दौरान शहर व कस्बों की ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नामज के दोरान ईदगाहों पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शनिवार की सुबह शहर व कस्बों के ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर की नमाज के लिए पहुंचना शुरू हो गए। शहर के बिलराम रोड पर स्थित ईदगाह पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी और हर्षोउल्लास के साथ ईद मनाई। नगर पालिका के द्वारा ईदगाहों के बाहर सफाई कराई गई। सोरों, सहावर,...