एटा, मार्च 3 -- जिले में शांतिपूर्ण होली कराना पुलिस के लिए चुनौती है। हर साल होली पर कुछ न कुछ विवाद बना रहता है। इसके चलते पुलिस के लिए होली त्योहार शांतिपूर्ण कराना चुनौती होगा। हालांकि पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी हुडदंग मचाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को लेकर पुलिस जगह-जगह गश्त भी कर रही है। देहात क्षेत्रों में होली त्योहार पर रंजिश निकलकर सामने आती है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बड़ा रुप ले लेता है, पिछले साल होलिका जलाते समय कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर मारपीट की घटनाएं भी हुई थी। होली के दिन कुछ लोग शराब के नशे में वाहन को दौड़ाते हैं। इससे वह हादसे के शिकार हो जाते है ऐसे में पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है। ...