अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़। ईरान-ईजरायल युद्ध के बीच रमजान के जुमे पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। इस दौरान शहर की ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। युद्ध के हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले में भी पुलिस हाईअलर्ट है। इसके लिए पुलिस ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें कर ली हैं। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर एक टीम नजर रख रही है। शुक्रवार को जुमे को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में दोपहर में नमाजियों का आना शुरू हो गया। करीब डेढ़ बजे नमाज शुरू हुई। इस दौरान नमाजियों ने अमन-चैन के लिए दुआ की। नमाज पूरी होने के बाद लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.