पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शनिवार मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम देखे गए। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी परंतु बारिश के कारण बदला ईद की नमाज का स्थान बारिश के चलते ईद-उल-फितर की नमाज के स्थान में बदलाव करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण मुख्य ईदगाहों के बजाय नमाजियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। ​विशेष रूप से तांती पाड़ा ईदगाह में नमाज अदा करने वाले नमाजियों का स्थान परिवर्तन कर दिया गया। इसके तहत बड़ी संख्या में नमाजियों ने गांधी चौक स्थित जामा मस्जिद और हरिणडांगा बाजार स्थित मस्जिद में नमाज अदा की। ...