सहारनपुर, मार्च 21 -- नकुड़। नगर की मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई। जामा मस्जिद में नमाज़ियों ने मुल्क में अमन, खुशहाली और इंसानियत की भलाई के लिए दुआएं मांगी। नगर की जामा मस्जिद के अलावा लक्कड़ वाली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, मरकज़ मस्जिद बंजारान, ढाप वाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद, पीर वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, उमर मस्जिद और बस स्टैंड वाली मस्जिद में नमाज़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुनव्वर हसन ने सभी से ईद पर्व पर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...