पाकुड़, दिसम्बर 20 -- शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाएं क्रिसमस पर्व: पुलिस निरीक्षक महेशपुर, एक संवाददाता। मसीही समुदाय के क्रिसमस पर्व को थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को महेशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक प्रयाग दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शांतिपुर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्रिसमस का त्योहार मनाने की बात कही गई। बैठक में हाथीमारा चर्च एवं देवपुर चर्च में पर्व के दिन ज्यादा भीड़-भाड़ को देखते हुए दोनों ही चर्च के फादर को बताया गया कि चर्च में मोटरसाइकिल से आने वाले लोगों को विशेष रूप से अपनी-अपनी मोटरसाइकिल की निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही अत्यधिक भीड़-भाड़ को देखते हुए चर्च से कुछ दूरी पर टोटो, ऑटो एवं अन्य वाहन को खड़े करने का निर्दे...