अररिया, दिसम्बर 18 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्लस टू उच्च विद्यालय जोगबनी में कक्षा 11 वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित किया जा रहा है। परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार निराला ने बताया कि परीक्षा का संचालन विनय कुमार सिंह,मो. महबूब आलम, अलख कुमार झा, साबिर अंसारी एवं कार्यालय सहायक रंजन सिंह के देख रेख में संपन्न कराया जा रहा है। साथ हीं हिंदुस्तान ओलंपियाड के परीक्षा का संचालन भी प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.