गढ़वा, फरवरी 28 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 2 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उसमें कुल 1288 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता ने दी। प्रखंड में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनमें प्लस टू उच्च विद्यालय राजी में 291, पीएम श्री मध्य विद्यालय भलुही में 134, परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा में 430, मध्य विद्यालय अमरोरा में 238 तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजरमरवा में 195 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर वीक्षण कार्य के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। बीपीओ ने बताय...