सोनभद्र, फरवरी 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। होली पर्व एवं रमजान माह को लेकर शनिवार को कलेक्टे्रट सभागार में समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्द के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की गई। वहीं शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि होली एवं रमज़ान के दौरान संवेदनशील स्थलों की पहचान कर प्रभावी पुलिस पिकेटिंग, नियमित गश्त, ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष मॉनिटरिंग करते हुए अफवाह फैलाने वालों एवं माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.