अररिया, मार्च 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा सहित प्लस टू उच्च विद्यालयों में सोमवार से 11 वीं की सैद्धांतिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरु हुई। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि प्रथम दिन पहली पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी, कला संकाय के दर्शनशास्त्र व वाणिज्य संकाय के ईपीएस की परीक्षा ली गई है। वहीं दूसरी पाली में विज्ञान संकाय के रासायन, कला संकाय के राजनीतिशास्त्र व वाणिज्य संकाय के एकाउंटेंसी की परीक्षा ली गई है। परीक्षा में शामिल और पास होना आवश्यक है। मौके पर प्रो प्रदीप ठाकुर, प्रो उदय मोहन झा, विजय राम, अरविन्द झा, गुलाब मंडल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...