किशनगंज, मार्च 6 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में होली पर्व बड़े ही धुम धाम से पूरे हर्षौल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। बुधवार की सुबह से ही छोटे बच्चों व महिलाओं से लेकर बड़े बुजुर्ग तक रंगो के त्योहार होली में सराबोर नजर आए। सडकों पर लोग रंग लगाकर एक दूसरे को होली की बधाइयाँ देते दिखाई दिये। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों फतेहपुर , फुलबरिया, भोरहा सुहिया, आदि जगहो में युवाओं की टोलिया गाजे-बाजे के साथ सडकों पर निकली। वही बुजुर्गो की टोलियाँ ढोल बाजे के साथ होली के पावन गीत गाते हुए जगह जगह दिखाई दिये। युवतियों ने भी अबीर गुलाल के साथ टोलियाँ बनाकर होली खेली।इस पावन त्योहार के अवसर पर घरों में महिलाओं द्वारा स्वादिष्ट पकवान पुआ,पुरी,दहिबारा आदि बनाए गए। लोगों ने रंग खेलने के बाद नये कपड़ों के साथ सज धज कर अबीर-गुला...